फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i forgive you from my soul

‘मैं अपनी अंतरआत्मा से आपको माफ करता हूं’

Thu, 17 Jan 2013 11:54 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 17 Jan 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
i forgive you from my soul

हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करने वाले आईएएस अफसर संजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को सीबीआई के विशेष जज से कहा, ‘मैं आपको अपनी अंतरआत्मा से माफ करता हूं।’ बेहद दुखी हृदय से कुमार ने दिल्ली की अदालत में जज विनोद कुमार से कहा कि न्याय व्यवस्था के प्रति मेरा विश्वास बुरी तरह हिल चुका है और मैं खुद को संभाल नहीं पा रहा हूं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अदालत ने बुधवार को इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला समेत 53 लोगों को दोषी करार दिया था। घोटाला उजागर करने वाले संजीव कुमार भी सीबीआई जांच में दोषी पाए गए। बुधवार को अदालत ने दोषियों की सजा पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


इस दौरान अदालत में मौजूद हरियाणा के पूर्व प्राइमरी शिक्षा निदेशक संजीव कुमार बेहद व्यथित नजर आए। उन्होंने न्यायाधीश से कहा कि खुद के दोषी पाए जाने के बाद उन्हें लग रहा कि उनसे बड़ी गलती हो गई। उन्होंने कहा, ‘मैं उन सभी लोगों से जाकर माफी मांगना चाहता हूं जो इस मामले में दोषी करार दिए गए।’ उन्होंने आश्चर्य प्रकट किया कि ‘मैंने ही इस पूरे मामले को उजागर किया और आज मैं ही दोषी हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं तिहाड़ के जेल नंबर पांच में जाना चाहता हूं, जहां अन्य दोषियों को रखा गया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि न तो आपने कोई अपराध किया और न मैंने कोई गलती। इसके बावजूद मेरे कारण सब सलाखों के पीछे हैं।’

अपनी भावुकता पर काबू पाने के बाद उन्होंने जज से दी जाने वाली सजा में रियायत बरतने की मांग की और कहा कि यदि उन्हें जेल भेजा गया तो इससे उनके बच्चों का बड़ा नुकसान होगा और साथ ही उनके करियर को भी धक्का पहुंचेगा। उन्होंने कहा, ‘कल जब आप फैसला सुना रहे थे तब आप वह व्यक्ति नहीं थे जिसे मैंने सुनवाई के दौरान देखा था।’


इस पर न्यायाधीश ने कहा कि वह भी इंसान हैं और उनसे भी गलती हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले को ऊपरी अदालत के न्यायाधीश हो सकता है कि अलग नजरिये से देखें और कुमार को वहां राहत मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed