फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i do not expect an apology by modi said sunanda

'नरेंद्र मोदी से मुझे माफी की उम्मीद नहीं'

Thu, 01 Nov 2012 12:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Nov 2012 12:30 PM IST
विज्ञापन
i do not expect an apology by modi said sunanda

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा थरुर ने कड़ा ऐतराज जताया है। सुनंदा ने मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं उनसे माफी की उम्मीद नहीं कर रही, क्योंकि जब उन्होंने गुजरात में हुए दंगों के लिए माफी नहीं मांगी तो वे भला मुझसे क्यों माफी मांगेंगे।

विज्ञापन


मोदी के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए सुनंदा ने एक निजी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा कि वह उनकी टिप्पणी से बहुत निराश हैं। उन्हें विश्वास नहीं कि कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की जन्मभूमि से संबंधित कोई व्यक्ति, वह भी राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह का बयान दे सकता है, यह काफी निंदनीय है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में शशि थरूर की पत्नी को 50 करोड़ रुपये की गर्लफ्रेंड कहा था। मोदी के इस बयान पर शशि थरूर ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि उनकी पत्नी उनके लिए बेशकीमती है और इस बात को समझने के लिए नरेंद्र मोदी को पहले प्यार करने के काबिल बनना होगा। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इसपर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed