फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i and mahendra singh dhoni is not childhood lover says sakshi

साक्षी की सफाई, मैं और माही ‘बचपन के प्रेमी’ नहीं

Mon, 21 Jan 2013 12:48 AM IST
चंडीगढ़/योगेश नारायण दीक्षित
चंडीगढ़/योगेश नारायण दीक्षित Updated Mon, 21 Jan 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
i and mahendra singh dhoni is not childhood lover says sakshi

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो वन डे मैच जीतने की खुशी लिए रविवार को जिस समय चंडीगढ़ पहुंचे, लगभग उसी समय उनकी पत्नी सोशल साइट (ट्विटर) पर सफाई दे रही थीं कि वह और माही ‘बचपन के प्रेमी’ नहीं हैं। उन्होंने यहां तक लिख दिया कि उन्होंने धोनी से शादी के बाद ही रांची में कदम रखा था।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराने का अपना ख्वाब टीम इंडिया की जीत से पूरा करने की खुशी जिस तरह माही ने मनाई थी, उसका जिक्र मीडिया में ऐसी तमाम खबरों के साथ हुआ जिसमें उनके घर में एक और बड़ी ‘खुशी’ जल्द आने का इशारा किया गया। इस पर उन्होंने कड़े तेवरों में कमेंट किया है कि अपने घर में आने वाली खुशी वह और माही खुद सबको बताएंगे। अभी तो दो साल इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


रविवार को माही के चंडीगढ़ अकेले जाने के बाद रांची स्थित अपने घर में मौजूद साक्षी ने शादी के करीब तीन साल बाद अब जैसे सब चर्चाओं का जवाब देने की ठान ली थी। उन्होंने ‘बचपन की मुहब्बत’ जैसी बात से इनकार के साथ यह तक कह दिया कि वह धोनी के साथ रांची के डीएवी श्यामली में कभी नहीं पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माही और उन्हें हंसी आती है जब मीडिया में उन्हें ‘बचपन के प्रेमी’ कहा जाता है। दरअसल कई बार मीडिया में साक्षी के बहुत छोटी उम्र में रांची में रहने की बात आती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed