{"_id":"ea9fceb4-ca8e-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-used-to-raping-yogesh-raut","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हां, मुझे रेप करने की आदत है'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'हां, मुझे रेप करने की आदत है'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर नयना पुजारी से गैंगरेप और हत्या के तीन साल बाद क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी योगेश राउत को पकड़ने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
लेकिन पूछताछ में उसने पुलिसकर्मियों को यह कहकर हैरत में डाल दिया कि उसे अपने किए पर कोई 'अफसोस' नहीं है। उसने कहा, 'मुझे रेप करने की आदत हो गई है।'
गिरफ्तारी के बाद राउत सामान्य दिख रहा था। वह लगातार उन मीडियाकर्मियों को देख रहा था, जो उसे कैमरे में कैद करने के लिए जूझ रहे थे।
पुलिसकर्मियों के बीच वह इस तरह शांत दिख रहा था, जैसे उसने कभी कुछ गलत किया ही नहीं है।
योगेश राउत की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की सुनवाई में रफ्तार आने की उम्मीद है। राउत के खिलाफ सुनवाई 19 मई, 2012 को तीन अन्य आरोपियों से अलग हो गई थी।
जिला एवं सत्र न्यायालय में आरोपी महेश ठाकुर और विश्वास कदम के खिलाफ मामला जारी है। एक अन्य आरोपी राजेश चौधरी बाद में सरकारी गवाह बन गया था।
तीनों आरोपियों के खिलाफ 12 जनवरी 2010 को चार्जशीट दाखिल की गई थी। राउत पुलिस हिरासत से फरार होने में कामयाब रहा, जिसके बाद चौधरी ने सरकारी गवाह बनने की अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन