फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i am still opposed to sonia becoming pm says sushma

अपनी प्रतिज्ञा पर अडिग हैं सुषमा स्वराज

Fri, 20 Sep 2013 08:16 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
i am still opposed to sonia becoming pm says sushma

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा एक बार फिर से जनमंच में बहस का विषय बनता जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने मसले पर जोर देते हुए कहा है कि वह अब भी सोनिया गांधी के देश के प्रधानमंत्री बनने के विरोध में हैं।

2004 में इस मसले पर अपनाए गए रुख पर सुषमा अभी भी अडिग नजर आ रही हैं। तभी तो वह इस पर माफी मांगने के मूड में अभी भी नहीं दिख रही हैं।

2004 लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सबसे पुरजोर विरोध सुषमा स्वराज ने ही किया था।

सुषमा ने प्रतिज्ञा की थी कि अगर सोनिया प्रधानमंत्री बनेंगी तो वह सिर मुंडा लेंगी।

सुषमा ने कहा कि मैं हमेशा से कहती आई हूं कि सोनिया हमारे देश में इंदिरा गांधी की बहू और राजीव गांधी की पत्नी के रूप में आईं। इस लिहाज से वह हमारे प्यार और मनुहार की अधिकारी हैं।

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष होने के नाते वह हमारे आदर और सम्मान की भी अधिकारी हैं। लेकिन वह अगर प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश रखती हैं, तो यह मुझे कतई मंजूर नहीं। मैं अब भी इसका विरोध करूंगी।
विज्ञापन


सुषमा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर जवाब दे रही थीं। सिंह ने सुषमा पर आक्रमण रुख अपनाते हुए कहा था कि 2004 में राजग की हार के बाद उन्होंने सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा के बीच अपना सिर मुंडाने की धमकी क्यों दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed