फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'I am not AK-2'-Amir Khan

आम आदमी पार्टी से नाराज आमिर, चुनाव आयोग में शिकायत!

Thu, 03 Apr 2014 06:31 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
'I am not AK-2'-Amir Khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आम आदमी पार्टी से खफा हैं। दरअसल आप के समर्थकों ने अपने चुनावी प्रचार में आमिर खान की तस्वीरें दिखाईं। बस इसी से नाराज होकर आमिर ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में सफाई दी कि वह किसी विशेष पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया अभियान में आमिर को आप का समर्थन करते हुए दिखाया गया था। इसके बाद आमिर ने इसका खंडन करने में जरा भी देर नहीं लगाई। उनके प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ''आमिर शुरुआत से यह कहते आए हैं कि वह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेंगे। और आज भी वह किसी भी पार्टी का समर्थन्ा या प्रचार नहीं कर रहे हैं।''
विज्ञापन


इस दौरान चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बॉलीवुड सुपरस्टार के लिए प्रस्तावित नेशनल आइकन के दर्जे पर अपना फैसला फिलहाल टाल दिया है।

आमिर नही होंगे नेशनल आइकन

'I am not AK-2'-Amir Khan
सूत्रों की मानें तो आमिर को नेशनल आइकन के दर्जे पर चुनाव आयोग के इस फैसले के पीछे 'कुछ वजहें' हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक ये वजहें जाहिर नहीं की हैं। इससे पहले आयोग ने आमिर को अपना पांचवां राष्‍ट्रीय आइकन बनाने की मंशा जाहिर की थी।

राष्‍ट्रीय आइकन बनने वाले दूसरी चार शख्सियतें भूतपूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, क्रिकेटर एम एस धोनी, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और बॉक्सर मैरीकॉम हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने साफ किया है कि इसकी वजह आम आदमी पार्टी और आमिर खान के बीच का विवाद बिल्कुल नहीं है।

चुनाव आयोग के एक वरिष्‍ठ ‌अधिकारी बताते हैं, ''चुनाव आयोग आमिर की सेवाएं लेने का इच्छुक था। लेकिन अब चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। इसके अलावा भी कुछ वजहें थी, जिससे आमिर के साथ बात नहीं बन सकी। चुनाव के बाद उनकी सेवाएं ली जा सकती हैं।''

आप ने दी सफाई

'I am not AK-2'-Amir Khan

इस विवाद पर आप की पार्टी प्रवक्ता प्रीती शर्मा का कहना है, ''जिन पोस्टरों पर विवाद हो रहा है, उन्हें पार्टी की आधिकारिक प्रचार टीम ने तैयार नहीं किया है। मुमकिन है कि इन्हें पार्टी के ही किसी समर्थक ने तैयार किया हो।पार्टी के प्रचार के लिए किसी चर्चित चेहरे के इस्तमाल की हमारी कोई मंशा नहीं है।'' प्रीति ने बताया कि अब तक इस मुद्दे पर चुनाव आयोग ने पार्टी से संपर्क नहीं किया है।

आप प्रवक्ता प्रीती के मुता‌बिक, ''विवादित पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल, आमिर खान और अब्दुल कलाम को क्रमशः एके-1,एके-2 और एके-3 का लेबिल दिया गया है। अगर इस पोस्टर को आप ‌के किसी समर्थन ने भी तैयार किया है, तो इससे यह साबित नहीं होता कि आमिर खान या अब्दुल कलाम आप के सदस्य हैं।''

मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने कहा है,''आमिर की शिकायत हमें मिल चुकी है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे हैं। आमिर ने यह भी कहा है कि वोट देने के लिए वह मतदाताओं को प्रेरित करते रहेंगे।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed