{"_id":"31fe18c6-855a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-not-a-terrorist-says-sadhvi-pragya-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं साध्वी हूं, आतंकी नहीं: प्रज्ञा सिंह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मैं साध्वी हूं, आतंकी नहीं: प्रज्ञा सिंह
लहार/भिंड/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने आई प्रज्ञा सिंह ने पत्रकारों से कहा, 'मैं एक साध्वी हूं, आतंकी नहीं। हम जनकल्याण के लिए काम करते हैं, जन विनाश के लिए नहीं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट के मामले में उन्हें झूठा फंसाया गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने आई प्रज्ञा सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में कई प्रकार से प्रताड़ित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव में हुए बम विस्फोट के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 अन्य घायल हुए थे। प्रज्ञा सिंह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इसके बावजूद उन्हें इलाज के लिए कोर्ट से जमानत नहीं मिली है।
विज्ञापन
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने प्रज्ञा सिंह को मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने पुलिस की हिरासत में इलाज कराने से इंकार कर दिया और कहा था कि वह पहले जमानत पर रिहा होना चाहती हैं।