फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'I am in government but not forget my respect'

'सरकार में हूं लेकिन भाजपा के सामने घुटने नहीं टेकूंगा'

Sat, 24 Jan 2015 01:53 AM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
'I am in government but not forget my respect'

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से 25 साल की दोस्ती टूटने और उसके बाद फिर जुड़ने के बावजूद शिवसेना की तल्खी कम नहीं हुई है। भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद शिवसेना ने पहली बार भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

विज्ञापन


शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सरकार में शामिल हूं लेकिन घुटने नहीं टेकूंगा। इस पर भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया है।

मुंबई के षड्मुखानंद हाल में शुक्रवार को आयोजित बाल ठाकरे जयंती समारोह में उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमले के साथ ही अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिवसेना किसी लहर के सहारे नहीं बल्कि अपने बल पर खड़ी हुई है। उद्धव ने भाजपा को यह भी चेतावनी दे दी कि यदि शिवसेना अलग हुई तो सरकार अस्थिर हो जाएगी।
विज्ञापन

'मतलब यह नहीं कि हम झुक गए'

'I am in government but not forget my respect'

उन्होंने कहा कि हम सरकार में शामिल हुए हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम झुक गए हैं। इससे पहले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म के प्रीमियर के बाद भाजपा का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि हमें पता है कि कब और कहां जन्मघुट्टी पिलाई जाती है।

उन्होंने अन्य धर्म के लोगों के हिंदू धर्म में घर वापसी का समर्थन किया लेकिन चार बच्चे पैदा करने के मुद्दे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि एक ही बच्चा हो लेकिन वह बाघ की तरह होने चाहिए।

शिवसेना के इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। महाराष्ट्र के राजस्वमंत्री एकनाथ खडसे ने कहा कि यदि शिवसेना की मंशा केवल सरकार को स्थिर रखना है तो वह मंत्रिमंडल से बाहर रहकर भी समर्थन दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed