फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hydrogen gas cylinder blast.

हाईड्रोजन गैस से भरा सिलेंडर फटा, 1 की मौत

Sun, 25 Jan 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 25 Jan 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
hydrogen gas cylinder blast.

मेरठ में बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम हाईड्रोजन गैस से भरा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में गुब्बारे बेचने वाले की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। कई दुकानों के शटर और शीशे टूट गए। विस्फोट से इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


शाहपीर गेट निवासी मुरसलीन पुत्र तहसीम गुब्बारों में गैस भरने का काम करता था। शनिवार को वह साइकिल पर हाईड्रोजन गैस का सिलेंडर रखकर गुब्बारे बेचने निकला। शाम करीब 5:15 बजे बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पीछे मोहल्ला स्वामीपाड़ा में पहुंचा। जब वह गैस से गुब्बारे फुला रहा था, तो इसी बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। साइकिल के परखच्चे उड़ गए, जबकि मुरसलीन का शरीर दो भागों में बंट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पास में ही सागर मेडिकल स्टोर, शर्मा कंफेक्शनरी, शिवा गारमेंन्ट, जवाहर बुक स्टोर और अन्य कई दुकानों के शीशे टूट गए। दो दुकानों के शटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। दो दुकानदार और एक ग्राहक कांच लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। मुरसलीन को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की जानकारी मुरसलीन के परिजनों को मिली, तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी ओमप्रकाश का कहना है कि अभी तक जांच में यही पता चला है कि गुब्बारे भरने वाली गैस का सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में मच गई थी भगदड़

hydrogen gas cylinder blast.

विस्फोट होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। जिस साइकिल पर सिलेंडर बंधा था वह कई भागों में टूटकर दूर जा गिरी। आसपास के दुकानदार और बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी भाग निकले। कुछ देर तो लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हो गया। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां गुब्बारे बेचने वाले मुरसलीन के शरीर का एक हिस्सा सड़क के दूसरी तरफ पड़ा मिला। चारों तरफ खून फैला हुआ था।

हो सकता था बड़ा हादसा
सिलेंडर फटने के दौरान कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति गुब्बारे वाले के पास नहीं था। वसंत पंचमी के दिन वैसे भी शहर में गुब्बारों की बिक्री अधिक होती है। यदि यह घटना कुछ घंटे पहले होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में शिवा गारमेंट्स के मालिक और बीजेपी नेता डा. मनोज शर्मा ने बताया कि वह सड़क से अपनी शॉप की तरफ ही जा रहे थे। एक बार तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हो गया। यह भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, बड़ा हादसा हो सकता था।

सिलेंडर में अधिक भरी थी गैस
इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि जांच में सामने आया है कि सिलेंडर में अधिक गैस भरी होने के कारण हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट में साइकिल के पुर्जे करीब 20 फुट ऊपर तक चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed