फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hyderabad blasts wires are connected to the up

यूपी से जुड़े हैं हैदराबाद ब्लास्ट के तार?

Fri, 22 Feb 2013 10:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 22 Feb 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
hyderabad blasts wires are connected to the up

हैदराबाद में हुए दोहरे धमाको के तार यूपी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इन धमाकों को आजमगढ़ के युवक और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया है। युवक का नाम मंजर और उसक साथियों का नाम तब्रेज और वकार बताया जा रहा है। वहीं, आशंका यह भी है कि हैदराबाद में हुई आतंकी वारदात अफजल गुरू और कसाब की फांसी का बदला भी हो सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 19 और 20 फरवरी को सभी प्रमुख शहरों के लिए अलर्ट जारी किया था। इसमें कहा गया था कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरू और मुंबई हमले में शामिल आतंकी अजमल कसाब की फांसी का बदला लेने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन किसी हमले को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


सरकार को पिछले दो दिनों से देश में आतंकी धमाके का अंदेशा था। हैदराबाद के दोहरे धमाके के बाद गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने खुलासा किया कि उनके पास धमाके की साजिश की खुफिया जानकारी दो दिनों पहले आई थी। लेकिन खास जगह को लेकर एजेंसी कुछ नहीं कह पा रही थी। इसी के आधार पर सभी राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि इस घटना में पाकिस्तानी या देश के भीतर के ही किसी खास संगठन के शामिल होने की बात अभी नहीं कही जा सकती। लेकिन धमाके के स्तर और साजिश को देखते हुए इसे आतंकी वारदात माना जा रहा है। शिंदे के मुताबिक इस घटना को अभी पिछले दिनों हैदराबाद में बिगड़े सांप्रदायिक माहौल का नतीजा नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed