{"_id":"b137fb46-8278-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"hyderabad-blasts-2-im-operatives-probed-by-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद धमाकों में दो आईएम आतंकियों से पूछताछ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हैदराबाद धमाकों में दो आईएम आतंकियों से पूछताछ
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Fri, 01 Mar 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में हुए दोहरे बम विस्फोट मामले में आठ दिन बाद भी जांचकर्ताओं के हाथ खाली हैं। इस बीच प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के दो आतंकियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल से शनिवार को हैदराबाद लाया गया। इन दोनों से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ की है। इन पर इलाके की रेकी करने का आरोप है।
विज्ञापन
21 फरवरी को हुए आईईडी विस्फोट मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस धमाके में 16 लोग मारे गए थे और 117 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2012 में पुणे ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में बंद इमरान खान और सैयद मकबूल को दिल्ली कोर्ट की इजाजत के बाद हैदराबाद लाया गया।
विज्ञापन
कोर्ट ने इन दोनों से पूछताछ के लिए एनआईए को इनकी पांच दिन की हिरासत में दिया है। एनआईए ने कोर्ट को बताया था कि वह इन दोनों को हैदराबाद लेकर जाएगी और उसने धमाके बारे में और अधिक सुराग बता लगाने के लिए पूछताछ करेगी। एनआईए का आरोप है कि मकबूल और खान ने पिछले साल जुलाई में दिलसुखनगर इलाके की रेकी की थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि दोनों एनआईए की हिरासत में हैं और दोनों से पूछताछ की जा रही है। एनआईए के मुताबिक, हैदराबाद बम धमाके पाकिस्तान में बैठे आईएम के संस्थापक रियाज भटकल के निर्देश पर किए गए और इन दोनों से पूछताछ से इस साजिश का खुलासा हो सकता है।