{"_id":"173905be-5f8f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"husband-uploaded-wife-s-profile-on-porn-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पोर्न साइट पर डाला पत्नी का प्रोफाइल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पति ने पोर्न साइट पर डाला पत्नी का प्रोफाइल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहने वाली एक महिला ने कई पोर्न साइट पर उसका प्रोफाइल डालने का आरोप पति पर लगाया है।
विज्ञापन
साइबर सेल को दी शिकायत में उसने बताया कि पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। जब वह उसे छोड़कर अपने परिजनों के पास आ गई तो पति ने पोर्न साइट पर उसका प्रोफाइल और मोबाइल नंबर डाल दिया।
इसका पता उस समय चला जब अज्ञात नंबरों से कॉल कर लोग अश्लील बातें करने लगे। महिला की शिकायत पर सेल ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि 12 मार्च 2011 को उसकी आगरा में रहने वाले व्यक्ति से शादी हुई। शादी के बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इससे तंग आकर वह उसी साल संगम विहार में अपने परिजनों के पास आ गई।
विज्ञापन
गत वर्ष नवंबर माह में उसके मोबाइल पर अचानक अज्ञात नंबरों से कॉल आने लगीं। बात करने वाले शख्स उससे अश्लील बातें करते।
इस बाबत पूछने पर कॉल करने वाले शख्स ने महिला को बताया कि उसका प्रोफाइल पोर्न साइट पर है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर दिया गया है।
महिला ने बताया कि उसका पति कंप्यूटर का जानकार है। आरोप है कि प्रताड़ित करने के लिए पति ने ही उसका प्रोफाइल पोर्न साइट पर डाल दिया।