{"_id":"88f113c4dbfc6ba2674e2f18db528f50","slug":"husband-of-woman-who-accused-narayan-sai-of-rape-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं पर आरोप लगाने वाली महिला के पति पर हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
साईं पर आरोप लगाने वाली महिला के पति पर हमला
अमर उजाला, सूरत
Updated Sat, 01 Mar 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पति पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला के पति शुक्रवार सुबह शहर के बीचोंबीच स्थिति ईएससीआई अस्पताल से लौट रहे तभी उनपर हमला किया गया। वह इसी अस्पताल में काम करते हैं।
विज्ञापन
हमलावरों ने उनकी पीठ और चेहरे पर चाकुओं के कई बार वार किए। उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर हमलावर फरार हो गए। सूरत के एसीपी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई है। उधर, शुक्रवार को ही नारायण साईं को एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत की अवधि 15 दिन और बढ़ा दी।