{"_id":"7838e3a0-25cb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"husband-killed-wife-at-karwa-chauth-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसके लिए रखा करवाचौथ उसी ने दी मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिसके लिए रखा करवाचौथ उसी ने दी मौत
एट/उरई (जालौन)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Nov 2012 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ की रात पति ने युवती को गोलियों से छलनी कर दिया और परिवार सहित घर से फरार हो गया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ थाना एट में दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के टांडा गांव निवासी राम बिहारी उदैनिया ने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी रेशू का विवाह 14 माह पूर्व एट थाना क्षेत्र के जमरोही कला निवासी रमेश शुक्ला के पुत्र राघवेंद्र शुक्ला उर्फ बबलू के साथ किया था।
विज्ञापन
ससुरालवाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसकी कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुरालियों में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसने बेटी को झांसी में कमरा दिला दिया। वह बैंकिंग की तैयारी कर रही थी। अभी तीन दिन पहले दामाद राघवेंद्र झांसी आया और करवाचौथ का वास्ता देकर ससुराल ले गया।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार की रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक मुहल्ले की महिलाएं रेशू से दिन में मिली थी। रात आठ बजे पति ने तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद गला भी घोटा।