फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband killed his wife's lover after ten month of marriage

पत्नी से पूछा प्रेमी का नाम, दस महीने बाद मारा

Wed, 22 Apr 2015 08:04 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन
husband killed his wife's lover after ten month of marriage

छजलैट के गांव रवाना में पांच दिन पहले सर्राफ अंकित वर्मा की हत्या उसकी प्रेमिका के पति सुमित वर्मा ने की थी। हत्यारोपी चांदपुर का रहने वाला है और वहीं फीना में सर्राफा की दुकान करता है। कत्ल की गुत्थी सुलझा चुकी पुलिस के हाथ कातिल के गिरेबां तक पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर हत्याकांड का औपचारिक खुलासा कर देगी। पुलिस ने पूछताछ के बाद अंकित वर्मा की प्रेमिका और उसके भाई को छोड़ दिया है। पुलिस को कत्ल में मददगार बने चांदपुर के सर्राफ के दोस्तों की भी तलाश है।
विज्ञापन


छजलैट के गांव रवाना निवासी सर्राफ अंकित वर्मा के कत्ल की स्क्रिप्ट दस माह पूर्व ही लिखी जा चुकी थी। दरअसल अंकित का कालेज के दिनों में धामपुर की एक युवती से अफेयर था। दोनों की शादी की बात भी चली थी लेकिन बाद में रिश्ता अटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवती की शादी चांदपुर में सरगम टाकीज के पास रहने वाले सुमित वर्मा पुत्र पवन वर्मा के साथ हो गई। सुमित चांदपुर के पास ही फीना में सर्राफा की दुकान करता है। करीब दस माह पहले दोनों की शादी हो गई।

उजागर हो गया था पत्नी का विवाह पूर्व अफेयर

husband killed his wife's lover after ten month of marriage

शादी के बाद सुमित ने सुहागरात में ही पत्नी से उसके विवाह पूर्व के दोस्तों के बारे में पूछा। पत्नी को विश्वास में लेकर सुमित ने बार-बार पूछा तो उसकी पत्नी ने अंकित वर्मा से दोस्ती की बात कबूल कर ली।

उसी दिन से सुमित गुमसुम रहने लगा और उसने अंकित वर्मा को ठिकाने लगाने की ठान ली। प्लानिंग के तहत सुमित वर्मा छजलैट के गांव रवाना आया और उसने अंकित से दोस्ती कर ली। करीब चार माह पहले उसका फोटो भी ले गया था।

सोलह अप्रैल को चाकू से गोदकर नृशंसता से कत्ल किए गए छजलैट के गांव रवाना निवासी सर्राफ अंकित वर्मा की हत्या की तफ्तीश कर रही पुलिस हत्या की कड़ियों को जोड़ चुकी है। अंकित के मोबाइल की सीडीआर खंगालने के बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका को चांदपुर से और उसके भाई को धामपुर से उठा लिया था।

दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। कत्ल की स्क्रिप्ट लिखने वाले सुमित वर्मा को पुलिस चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed