फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband cruelty on wife.

यूपी: सर पर पल्लू न देख पत्नी का सिर मूंडा

Mon, 02 Feb 2015 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 Feb 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
husband cruelty on wife.

मऊ में रानीपुर के नगपुर गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी का सिर मुंडवाकर सरे बाजार घुमाया क्योंकि खाना बनाते समय उसका पल्लू सिर से सरक गया था। पत्नी की गुहार के बाद भी न तो पति का दिल पसीजा और न ही कोई उसे बचाने आया।

विज्ञापन


अलबत्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि यदि पत्नी ने तहरीर दी तो पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नगपुर गांव निवासी एक युवक शाम को जब घर पहुंचा तो उस समय उसकी पत्नी खाना बना रही थी। बीवी के सिर पर पल्लू न देख पति आगबबूला हो गया। उसने इसी बात को लेकर पत्नी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पत्नी के गिड़गिड़ाने पर दिल नहीं पसीजा

husband cruelty on wife.

पीटने से भी जब पति का मन नहीं भरा तो वह बाहर से ब्लेड खरीदकर ले आया। इसके बाद उसने जबरन पत्नी के सिर के बाल साफ कर दिए। पत्नी के गिड़गिड़ाने के बाद भी उसका दिल नहीं पसीजा। इंतेहा तो तब हो गई जब वह अपनी बीवी को घसीटते हुए घर से दो सौ मीटर दूर बाजार तक ले गया।

इस दौरान उसकी पत्नी लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। बाजार तक घुमाने के बाद पति उसे लेकर घर लौटा और फिर उसकी पिटाई की। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

एसओ केके पांडेय ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। महिला की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो पुलिस इस अमानवीय कृत्य के लिए आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed