{"_id":"ffc39a46-eb90-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"husband-chopped-of-wife-ear-and-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी पर हुआ शक, तो खा गया उसके नाक-कान ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीवी पर हुआ शक, तो खा गया उसके नाक-कान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बत के रिश्ते में अगर शक का बीज पैदा हो जाए, तो दुनिया तबाह होते वक्त नहीं लगता। लेकिन शक की बिनाह पर जो इस शख्स ने किया, वह किसी इंसान का नहीं, बल्कि हैवान का काम लगता है।
विज्ञापन
राजस्थान में अलवर के भिवाड़ी में एक व्यक्ति को अपनी बीवी पर विवाहेत्तर संबंध रखने का शक हो गया, तो वह उसके नाक और कान खा गया। यही नहीं, उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा भी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे महिला के कान मिले हैं, जबकि डॉक्टरों ने टांके लगाकर उसकी नाक जोड़ दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले 25 वर्षीय मोहनलाल की बीवी रात को मदद के लिए चिल्लाती बाहर भागी, तो पड़ोसियों का ध्यान उसकी तरफ गया। उसके कान और नाक से खूब खून बह रहा था। वे काट लिए गए थे।'
उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका बयान दर्ज हुआ। अधिकारी ने कहा, 'हमने काटे गए कान बरामद कर लिए हैं, जबकि नाक जोड़ दी गई है। महिला के बयान के आधार पर हमने पति को गिरफ्तार कर लिया है।'
एडिशनल एसपी अनिल कायल के मुताबिक मोहन ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उन्होंने बताया, 'उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बीवी पर अफेयर का शक था, क्योंकि वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। बीवी ने ऐसा होने से मना किया, लेकिन उसने गुस्से में उसके कान-नाक चबा लिए।'