फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband bursting wife's eyes

शराबी पति ने पत्नी के साथ की दरिदंगी

Sun, 05 Apr 2015 08:44 AM IST
Updated Sun, 05 Apr 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
husband bursting wife's eyes

यूपी के मथुरा के थाना फरह के गांव ओल में शुक्रवार देर रात एक युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। युवक ने पहले तो पत्नी की खूब पिटाई की। इसके बाद चाकू घोंप कर उसकी दोनों आंख फोड़ दी।

विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी पत्नी की शनिवार को सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी है। गांव ओल के टंकी वाला मोहल्ला निवासी घनश्याम वाल्मीकि की शादी 12 साल पहले धौलपुर के थाना सदर के सरारी मोहल्ला निवासी चोखेलाल की बेटी ममता से हुई थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि शुक्रवार को रात में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। इस दौरान घनश्याम ने पहले तो ममता को खूब पीटा और उसने विरोध किया तो उस पर चाकू से प्रहार कर दिए। चाकू ममता की आंखों में लग और उसकी आंखें फूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले गया था जेल

husband bursting wife's eyes

सुबह ममता (30) ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सुबह पिता चोखेलाल और परिवारीजन आ गए। मामले में चोखेलाल ने घनश्याम और उसके भाई कुलदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव वालों की मानें तो घनश्याम को तीन साल पहले शराब की लत लग गई थी। इसके बाद आए दिन वह ममता से मारपीट करता था। ममता के पिता ने उसके खिलाफ मारपीट और दहेज मांगने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। मामले में दो साल पहले घनश्याम जेल गया था। इसके बाद वह ममता को मनाकर ओल ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed