फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband burned his wife

पति ने लगाई पत्नी को आग, झुलस गए दोनों

Sun, 03 May 2015 08:30 AM IST
Updated Sun, 03 May 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
husband burned his wife

गांव लालऊ में हत्या के इरादे से युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें देख महिला पति से ही जा लिपटी। ऐसे में आग से दोनों झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विवाहिता के ससुर ने अपने पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली दक्षिण के गांव लालऊ निवासी अनिल यादव का अपनी पत्नी सुनीता से विवाद चल रहा है। शुक्र्तवार शाम सुनीता मायके से ससुराल लालऊ आई थी। शनिवार सुबह दंपति के बीच दोबारा विवाद हो गया। परिवारीजनों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्से में अनिल बाजार गया और एक बोतल पेट्रोल ले आया। अनिल घर पर आया तो सुनीता सो रही थी। तभी अनिल ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों के बीच घिरी सुनीता ने भागकर पति अनिल को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से चला आ रहा है पति-पत्नी में विवाद

husband burned his wife

इधर चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने किसी प्रकार आग को बुझाया। आग के कारण सुनीत और अनिल दोनों झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर सुनीता को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए अनिल के पिता छोटेलाल ने बेटे के खिलाफ दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। दंपति की हालत गंभीर है। वहीं एका निवासी जीतन पुत्री खिजर खां खाना बनाते समय लगी आग के दौरान जलकर झुलस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed