फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Husband and wife went on robbers

लहूलुहान पति-पत्नी ने छुड़ाए डकैतों के छक्के

Thu, 19 Feb 2015 10:34 AM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife went on robbers

महाराजपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात स्कूल संचालक के घर घुसे डकैतों ने पकड़ लेने पर उनके बेटे को गोली मार दी। बहू भी बदमाशों से भिड़ गई तो बदमाशों को उल्टे पैर भागना पड़ा। बहू का सिर बदमाशों ने कट्टे की बट मारकर फोड़ दिया और उसे छर्रे भी लगे। घायल बेटे-बहू को हैलट में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर, एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ सदर रमाशंकर तिवारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। घर से करीब 400 मीटर दूर टीवी और गैस सिलेंडर पड़ा मिला। कोई ठोस सुराग हाथ न लगने और घर से कोई कीमती सामान गायब न होने से पुलिस रंजिश के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


सरसौल रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले शिवलाल वर्मा के तीन विद्यालय हैं। शंकरानंद हॉयर सेकेंड्री, शंकरानंद इंटर कॉलेज और शंकरानंद डिग्री कॉलेज। स्कूल के पास ही इनका मकान है। यह पहले इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे, अब रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को दो गोली मारीं, बहू का सिर फोड़ा

Husband and wife went on robbers

वर्तमान में शिवलाल वर्मा स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष और इनके छोटे भाई राजेंद्र प्रसाद वर्मा मैनेजर हैं। शिवलाल ने बताया कि रात में वह कमरे में, पत्नी कुंती बरामदे में, बेटा रितेश एवं गर्भवती बहू संध्या अपने कमरे में और छोटा बेटा सीतेश अपने मौसेरे भाई सत्येंद्र के साथ अलग कमरे में सो रहा था।

देर रात लगभग तीन बजे असलहों से लैस पांच-छह लोग मकान के पीछे की बाउंड्री फांदकर भीतर घुस आए। बदमाशों ने मेरे और सीतेश के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।

बदमाश रितेश के कमरे में घुस गए और बहू संध्या पर तमंचा तानकर अलमारी की चाभी मांगने लगे। मना करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।

पडोसी के घर में भी किया था घुसने का प्रयास

Husband and wife went on robbers

इस पर रितेश ने बदमाश को दबोच लिया। बदमाश ने उस पर फायर झोंकदिया। लेकिन दिलेर रितेश बदमाश को पकड़े-पकड़े बाहर की ओर आने लगा। इसी बीच दूसरे बदमाश ने रितेश के सीने में गोली मार दी। फिर रितेश के कब्जे से बदमाश छूट गया। छूटते ही सभी बदमाश बाउंड्री फांदकर भाग निकले।

बकौल शिवलाल फायरिंग और शोर सुनकर उनकी भी नींद टूट गई पर दरवाजा बाहर से बंद था। बाद में 100 नंबर डॉयल करने पर महाराजपुर पुलिस पहुंची।

मुहल्ले में रहने वाले शिव कुमार दीक्षित ने बताया कि बदमाश उनकी छत पर भी चढ़े थे और शोर मचाने पर छत पर बने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर भाग गए। एसएसपी ने सीओ सदर को गांव में ही कैंप करते हुए घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed