फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband and sister in law got life imprisonment for wife murder

साली का अंधा प्यार, जीजा से कराया बहन का कत्ल

Thu, 09 May 2013 03:03 PM IST
होशियारपुर/ब्यूरो
होशियारपुर/ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
husband and sister in law got life imprisonment for wife murder

जीजा के प्यार में पागल एक युवती ने गर्भवती बहन के कत्ल की साजिश रच दी। बहन को रास्ते से हटाने के लिए वह जीजा को उकसाने लगी।

विज्ञापन


लिहाजा अपनी साली से नाजायज संबंधों के चलते उसने पत्नी का कत्ल कर दिया। एडिशनल सेशन जज जेएस भिंडर की अदालत ने युवक और उसके साली को ताउम्र कैद की सजा सुनाई है।

अदालत ने अपने फैसले में उस मेमोरी कार्ड को अहम सुबूत माना, जिसमें रिकार्ड बातों से साफ हो गया था कि मृतका की बहन ने ही अपने जीजा को बहन का कत्ल करने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन


मामला 31 जुलाई 2010 को होशियारपुर के गढ़शंकर में सामने आया था।

कत्ल की कहानी

गढ़शंकर के संदीप कुमार ने अपनी साली हरप्रीत रानो के साथ नाजायज संबंधों के चलते अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया था। संदीप की शादी सकरुली निवासी माया के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद माया गर्भवती हुई तो उसने अपनी छोटी बहन हरप्रीत को अपने पास बुला लिया। इस दौरान संदीप और हरप्रीत के बीच प्यार हो गया। माया को अपने रास्ते से हटाने के लिए हरप्रीत ने संदीप को उकसाना शुरू कर दिया।


उसका कहना था कि उसके मरने के बाद वह दोनों इकट्ठे रहेंगे। माया के कत्ल के बाद मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में पिता ने अपने बयान बदल दिए।

इस बीच संदीप ने कोर्ट के सामने वो मेमोरी कार्ड पेश किया जिसमें उसकी वह बातें रिकार्ड थीं जिसमें हरप्रीत उसे माया के कत्ल के लिए उकसाती थी।

अदालत ने मेमोरी कार्ड में रिकार्ड बातचीत को अहम सुबूत मानते हुए संदीप के साथ हरप्रीत को भी दोषी करार देते हुए ताउम्र कैद की सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed