फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husbanad who proclaimed himself mba was thief

खुद को एमबीए बताने वाला पति निकला चोर

Sat, 03 Nov 2012 12:27 PM IST
इंदिरापुरम/ब्यूरो
इंदिरापुरम/ब्यूरो Updated Sat, 03 Nov 2012 12:27 PM IST
विज्ञापन
husbanad who proclaimed himself mba was thief

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 में ग्रेजुएट युवती को धोखा देकर आठवीं पास चोर ने शादी कर ली। युवती का आरोप है कि युवक अपराधी किस्म का है। उसने खुद को एमबीए पास और निजी कंपनी में कर्मचारी बताया था। जब सच सामने आया तो तलाक की बात करने पर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। युवक रकम न देने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-1 के कामना सोसाइटी में सत्यप्रकाश रहते हैं। उनकी बेटी परिमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी-2012 की शुरुआत में उसकी मुलाकात वैशाली सेक्टर-2 निवासी बिट्टू से हुई। उसने खुद को एमबीए पास और निजी कंपनी में कर्मचारी बताया। दोनों की आंखें चार हुई और एक-दूसरे को दिल दे बैठे। 11 सितंबर 2012 को उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। शादी रजिस्टर्ड भी करा ली।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद परिमा को पता चला कि उसके पति का असली नाम नरेन्द्र उर्फ कालू निवासी कैथल, हरियाणा है। वह अपराधी किस्म का है। वह न तो एमबीए है और न ही किसी कंपनी में कर्मचारी। वह एक साल पहले इंदिरापुरम से चोरी और आर्म्स एक्ट के अलावा दिल्ली से वाहन चोरी के मुकदमे में जेल जा चुका है। जब उसने रिश्ता तोड़ने की बात कही तो उसने 10 लाख रुपये की डिमांड की। अब वह रुपये न देने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी के छह नाम सोनू, कालू, नरेंद्र, बलजीत, नरेश और बिट्टू हैं। वह अलग-अलग जगह पर फर्जी नाम से सरकारी दस्तावेज बनवाता था। उसका कहना है कि दिल्ली में उसने बिट्टू नाम से फर्जी पते पर डीएल, पैनकार्ड और वोटर आईकार्ड बनवा रखा है।

एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी बिट्टू उर्फ नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed