{"_id":"7d2f613c2cd1d5a8db497d99aca49a00","slug":"huminity-within-aap-is-dead-says-madhu-bhaduri","type":"story","status":"publish","title_hn":"'केजरीवाल महिलाओं को इंसान नहीं मानते'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'केजरीवाल महिलाओं को इंसान नहीं मानते'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 02 Feb 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर थमते नजर नहीं आ रहे हैं। विधायक विनय कुमार बिन्नी के बाद 'आप' की संस्थापक सदस्य मधु भादुड़ी ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
भादुड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने वादों से मुकर गई है। उनकी सरकार में इंसानियत ने दम तोड़ा है। ठंड से लोगों की मौतें हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल ने 300 रैन बसेरे बनाने का ऐलान किया था तब उन्होंने सुझाव दिया था कि इतनी जल्दी रैन बसेरे नहीं बन पाएंगे। तब तक स्कूलों को ही रात में रैन बसेरे के रूप में प्रयोग में लाया जाए, दिन में पढ़ाई हो। लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप में महिलाओं को इंसान नहीं समझा जाता है। खिड़की एक्सटेंशन में उस रात महिलाओं का अपमान किया गया। केजरीवाल सरकार में इंसानियत दम तोड़ रही है।
विज्ञापन
वह पार्टी की तीन प्रमुख समितियों में शामिल हैं। वह इससे इस्तीफा दे सकती हैं।