{"_id":"774bc5e2-e34a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"human-head-transplants-now-possible-says-scientist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिर भी बदला जा सकेगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब सिर भी बदला जा सकेगा
नई दिल्ली/लंदन/एजेंसी
Updated Wed, 03 Jul 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
इतालवी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सेल इंजीनियरिंग में हुई नवीनतम प्रगति के इस्तेमाल से अब मानव सिर का भी प्रत्यारोपण किया जा सकता है।
विज्ञापन
इटली के टूरिन एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ग्रुप के डॉ. सर्जियो कैनवेरो का कहना है कि इस मुश्किल सर्जरी पर रिसर्च के परिणाम मात्र दो साल में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
मेडिकल जर्नल सर्जिकल न्यूरोलॉजी इंटरनेशनल में प्रकाशित प्रोजेक्ट पर रिपोर्ट में कैनवेरो ने ‘हेड अनैस्टमोसिस वेंचर’ या हेवन के लिए अपने तरीकों का जिक्र किया है।
विज्ञापन
इंडेपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट में एक अल्टा शार्प ब्लेड का इस्तेमाल कर दो मानव मरीजों के सिर को काटा जाएगा। इसे एडवांस पॉलीमर चिपकने वाले पदार्थ के इस्तेमाल से नए शरीर में जोड़ने से पहले प्राप्तकर्ता सिर को ठंडा और निस्तब्ध किया जाएगा।
इसी तरह का प्रयोग 1970 में रीसस बंदरों पर किया गया था। इसमें मरीज आठ दिन तक जिंदा रहा था।