फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Huge stampede in Rajahmundry during Maha pushkaram

आंध्रप्रदेश: भगदड़ में मरने वालों की संख्या 29 हुई

Tue, 14 Jul 2015 09:31 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
Huge stampede in Rajahmundry during Maha pushkaram

फोटो: गेटी इमेजेज

विज्ञापन


आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी जिले में पुष्कर मेले के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस भगदड़ के कारण अबतक 29 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

यह घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे की है जब गोदावरी नदी के 'कोटगुम्मम पुष्कर घाट' पर धार्मिक स्नान करने के लिए लोगों का हूजूम उमड़ा था। एक बड़े धार्मिक पर्व के लिए गोदावरी नदी में डुबकी लगाने के दौरान अचानक वहां भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु मारे गए। आज सुबह ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने परिवार सहित इसी घाट पर नदी में डुबकी लगाई थी।
विज्ञापन


घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

275 घाटों का किया था निर्माण

Huge stampede in Rajahmundry during Maha pushkaram

फोटो: गेटी इमेजेज

इस घटना के बारे में स्वास्थ्य मंत्री केएस राव ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस आयोजन के लिए सुरक्षा के हर संभव उपाय किए गए थे और खुद मुख्यमंत्री इसकी निगरानी कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि 'गोदावरी महापुष्कर' नाम से प्रसिद्ध इस पर्व का आयोजन 144 साल में केवल एक ही किया जाता है। राज्य सरकार ने इस पर्व के अवसर पर गोदावरी नदी पूर्व और पश्चिम में स्थित दोनों जिलों में कुल 275 घाटों का निर्माण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed