'आई लव यू हुदहुद'! लिखा तो हुई गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों आंध्र प्रदेश में आए हुदहुद तूफान के बारे में कथित फेसबुक पर टिप्पणी करने को लेकर बुधवार को वाईएसआर कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में 15 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत मिली थी।
सीआईडी अतिरिक्त महानिदेशक द्वारका तिरुमाला राव ने बताया कि वाईएसआर कांग्रेस की छात्र इकाई का सदस्य और वकालत के छात्र सी राहुल रेड्डी को फेसबुक पर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है।
गुंटूर निवासी राहुल ने 12 अक्तूबर को अपने फेसबुक पेज पर हुदहुद तूफान पर टिप्पणी की थी। इस मामले में राज्य के सैंकपुरी से एक अन्य युवक उदय कुमार को 18 अक्तूबर को न्यायिक हिरासत में लिया गया था।
'व्यक्तिगत राय है कमेंट'
खबर के मुताबिक इस छात्र ने अपने फेसबुक पर 'आई लव यू हुदहुद' लिख दिया था। इस मामले में 15 अक्टूबर को शिकायत मिलने पर सीआईडी ने जांच शुरु की थी।
इस टिप्पणी को जनता-विरोधी मानते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट 2000 और आईपीसी की धारा 153 (ए) के तहत मामला दर्ज किया था।
इस मामले में वाईएसआर कांग्रेस का कहना है कि फेसबुक पर लिखा कमेंट व्यक्तिगत राय है और इसे पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्र ने फेसबुक पर इस तरह की टिप्पणियां क्यों की।