फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ht youth survey questions young modern outlook

शादी से पहले सेक्स चाहिए, पर दुल्हन हो वर्जिन

Wed, 07 Aug 2013 01:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
ht youth survey questions young modern outlook

देश का नौजवान तबका भले आधुनिकता को लेकर कितनी भी बड़ी-बड़ी बातें क्यों न करे, लेकिन नकाब हटता है, तो अंदाजा होता है कि इस वर्ग की सोच भी बूढ़ी ही है।

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले साल हुए गैंगरेप के बाद ऐसा लगा कि समाज का रुख महिलाओं को लेकर बदल रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है।

एचटी-मार्स पोल के मुताबिक 64.4 फीसदी लोग चाहते हैं कि उनकी शादी किसी वर्जिन से हो। लेकिन 44.3 फीसदी के मुताबिक लिव-इन रिलेशनशिप में कोई दिक्कत नहीं है और 55.9 फीसदी लोगों का मानना है कि शादी से पहले सेक्स अब कोई बड़ा मुद्दा नहीं रह गया है।
विज्ञापन


यानी युवाओं का बड़ा हिस्सा शादी से पहले सेक्स के लिए तैयार है, लेकिन वह यह भी चाहता है कि जिससे भी उसकी शादी हो, उसे शादी से पहले किसी से सेक्स न किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को लेकर पुरुषों की सोच में कितना बदलाव आया है, जरा इस पर भी गौर कीजिए। सर्वे में शामिल 37.1 फीसदी पुरुषों का कहना था कि आसपास से गुजरती लड़कियों को देखकर सीटी बजाना या कमेंट सिर्फ मजे के लिए है और इससे कोई नुकसान नहीं होता।

यह सर्वे 14 शहरों के 5,012 लोगों को सैम्पल बनाकर किया गया, जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच थी। इस पोल में दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, कोलकाता, पटना, रांची, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, चेन्नई, बंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं।


मॉडर्न बनने की हरसंभव कोशिश करने वाले नौजवान बदलाव को लेकर कोई खास गंभीरता नहीं रखते। ज्यादातर युवा अपनी जाति से बाहर या निचली जाति में शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं।

66.2 फीसदी निचली जाति के लड़के या लड़की को जीवनसाथी बनाने को तैयार नहीं, जबकि 72.6 फीसदी दूसरी जाति में रिश्ते नहीं बनाना चाहते। लेकिन चीट करने में नौजवान आगे हैं। 24.5 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने अपने साथी को कभी न कभी धोखा जरूर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed