{"_id":"a57a4196-2a63-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hsbc-has-been-involved-in-funding-terrorists-in-the-u-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की फंडिंग में लिप्त रहा है एचएसबीसी?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आतंकियों की फंडिंग में लिप्त रहा है एचएसबीसी?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Nov 2012 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल ने हांगकांग एंड शांघाई कारपोरेशन बैंक (एचएसबीसी) पर देश में हवाला कारोबार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एचएसबीसी के उच्च अधिकारियों को गिरफ्तार करने के भी मांग की है। हांलाकि बैंक ने केजरीवाल के आरोपों को कोई तवज्जो नहीं दी है, और अपनी ओर से कोई सफाई देने से भी मना कर दिया है।
विज्ञापन
ये पहली बार नहीं है कि एचएसबीसी पर हवाला कारोबार करने का आरोप लगा है। अमेरिका बैंक को भारत सहित दुनिया भर में ड्रग्स माफिया और आतंकवादियों को धन पहुंचाने का आरोप लगा चुका है। अमेरिकी सीनेट की एक रिपोर्ट में बैंक को मनी लांड्रिंग रोकने में असफल और आतंकियों की फंडिंग में लिप्त पाया गया था।
विज्ञापन
जुलाई में अमेरिका में अल कायदा की फंडिंग की जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि एचएसबीसी की अमेरिकी साखा द्वारा खुद से जुड़े दूसरे देशों के बैंकों के ग्राहकों को अमेरिकी डॉलर भेजने में मदद की। इस बैंक पर सऊदी अरब के अल रजही बैंक के साथ भी कारोबार करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अल रजही के मुख्य संस्थापक को अलकायदा संरक्षण दे चुका है।
सीनेट ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा था कि एचएसबीसी ने सऊदी अरब और बांग्लादेश के उन बैंकों को डॉलर और बैंकिंग सेवा प्रदान की है जो आतंकियों को धन उपलब्ध कराने से जुड़े रहे हैं।