फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hsbc cuts 50,000 jobs all over world

एक बैंक 50,000 लोगों को निकालेगा नौकरी से!

Wed, 10 Jun 2015 01:40 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
hsbc cuts 50,000 jobs all over world

विश्व के सबसे बड़े बैंकों में से एक और यूरोप के सबसे बड़े बैंक एचएसबीसी ने घोषणा की है कि वो विश्व भर में अपने बैंकों से कम से कम 25,000 नौकरियों की कटौती करेगा। यानी एचएसबीसी के 2,66,000 कर्मचारियों में से करीब 10% कर्मचारियों की नौकरियां जाएंगी।

विज्ञापन


इनमें से 8,000 नौकरियां ब्रिटेन में जाएंगी। एचएसबीसी की कोशिश है कि वो अपना खर्च कम कर सके और अपने बिज़नेस को सरल बना सके। ब्रिटेन में एचएसबीसी में 48,000 कर्मचारी काम करते हैं। बैंक ने घोषणा की है कि वो न सिर्फ़ रीटेल बैंकिंग बल्कि इन्वेस्टमेंट बैंकिग में भी कटौती करेगी। साथ ही ये भी घोषणा की है कि वे ब्राज़ील और तुर्की में अपनी इकाइयां बेच देंगे।

विज्ञापन

'मंदी की मार'

hsbc cuts 50,000 jobs all over world

साथ ही इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि बैंक के ग्लोबल हेडक्वार्टर को लंदन से कहीं ओर शिफ्ट किया जाए। संवाददाताओं का कहना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद से ही एचएसबीसी अपना मुनाफ़ा बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

एचएसबीसी अपने ब्रितानी ब्रांचों को एक नया नाम देने पर भी विचार कर रहा हैं। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट गलिवर ने कहा कि वो चाहते हैं कि लोग बैंक के इन्वेस्टमेंट और रीटेल बैंकिंग के बीच का अंतर पहचानें।

दरअसल नई सरकार के नए नियमों के मुताबिक एचएसबीसी के लिए ये अनिवार्य है कि वो अपने दो तरह के बैंकिंग ऑपरेशन्स को अलग-अलग रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed