जानिए, भारत में कहां बिका 60 करोड़ का फ्लैट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसबीसी ने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में देश का सबसे महंगा फ्लैट खरीदा है। अरब सागर के किनारे स्थित डुप्ले अपार्टमेंट की कीमत 60 करोड़ रुपए है। सौदे से जुड़े लोगों का दावा है कि फ्लैट के मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी खरीद है।
जानकारों का कहना है कि देश में कई ऐसे फ्लैट भी हैं, जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास है। हालांकि ये निर्माणाधीन हैं।
बैंक ने ये फ्लैट भारत में अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट मिलान के लिए खरीदा है। आठ हजार स्क्वेयर फीट के फ्लैट की डील में स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन के चार्जेज भी शामिल हैं।
अपार्टमेंट इमारत के 40वें, 41वें फ्लोर पर
अपार्टमेंट रहेजा विवेरिया कॉम्पलेक्स की इमारत के 40वें और 41वें फ्लोर पर है। ये इमारत 2012 में पूरी हुई थी। एचएसबीसी ने ये इमारत के रहेजा कॉर्प से खरीदी है। इमारत की डेवलपर यही कंपनी है।
इससे पहले समुद्र के किनारे माऊंट पैलेस रोड पर दक्षिणी मुंबई के मालाबार इलाके में एक फ्लैट 57 करोड़ रुपए में बिका था।
रहेजा विवेरिया कॉम्पलेक्स आठ एकड़ में फैला है और कॉर्पोरेट जगत की कई जानीमानी हस्तियां यहां रहती हैं। जिसमें एसडीएफसी बैंक के वाइस चेयरमैन और सीइओ केकी मिस्त्री और प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर के सीईओ संजय नायर शामिल हैं।