फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hrd minister smriti irani angry on ptu VC.

आखिर किसने नाराज किया स्मृति ईरानी को?

Mon, 08 Sep 2014 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Sep 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
hrd minister smriti irani angry on ptu VC.

पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय (पीटीयू) के कुलपति का यूजीसी से अनुमति मिलने के बावजूद डिस्टेंस एजुकेशन शुरू करने में आनाकानी ने मानव संसाधन विकास मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी को नाराज कर दिया है।

विज्ञापन


पहले से ही कई आरोपों से घिरे कुलपति डॉ रजनीश अरोरा के खिलाफ स्मृति के सख्त रुख के बाद यूजीसी ने जांच की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में खुद मंत्रालय कुलपति के खिलाफ मिली शिकायतों का गहन अध्ययन कर रहा है।
विज्ञापन


अरोरा पर अवैध नियुक्तियां करने, निदेशक मंडल में विश्वविद्यालय का ही सेंटर चला रहे व्यक्ति को मनोनीत सदस्य बनाने सहित वित्तीय अनियमितताओं आरोप हैं।

ऐसे में अरोरा के तीसरे सेवा विस्तार में अड़ंगा लग सकता है। कहा जा रहा है कि तीसरा सेवा विस्तार दिलाने के लिए अरोरा के समर्थक विश्वविद्यालय एक्ट में संशोधन कराने की कोशिशों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब पंजाब सरकार के एक मंत्री ने मानव संसाधन मंत्री से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में दो साल से बंद डिस्टेंस एजुकेशन शुरू कराने की गुहार लगाई।

डिस्टेंस एजुकेशन शुरू करने में आनाकानी

hrd minister smriti irani angry on ptu VC.

इसके बाद मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव डॉ. जसपाल एस संधु ने बीते छह अगस्त को अरोरा को पत्र लिखकर डिस्टेंस एजुकेशन के लिए स्टडी सेंटर चलाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। मगर उच्च न्यायालय का इस संबंध में लगाया गया स्टे खत्म होने के बावजूद अरोरा ने कोई पहल नहीं की।

इस संबंध में अरोरा को जब याद दिलाया गया तो उन्होंने स्टडी सेंटर की छानबीन के बहाने डिस्टेंस एजुकेशन शुरू करने की प्रक्रिया टाल दी।

बाद में मंत्रालय ने छानबीन की तो पता चला कि चंडीगढ़ स्थित एक निजी विश्वविद्यालय को लाभ पहुंचाने के लिए अरोरा ने डिस्टेंस एजुकेशन शुरू करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी अरोरा के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की गई। खुद संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष रहते मुरली मनोहर जोशी ने भी राज्यपाल से शिकायत की थी। मगर कांग्रेस के साथ-साथ पंजाब भाजपा में भी गहरे संपर्कों के कारण अरोरा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed