फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   how pakistani troops cross loc

आखिर कैसे 400 मीटर अंदर घुस आए पाक सैनिक?

Sat, 24 Aug 2013 01:02 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
how pakistani troops cross loc

सेना दबे जुबान यह तो मान रही है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के चीता आउट पोस्ट पर मारे गए पांच जवानों से कोई बड़ी चूक हुई है। लेकिन छह अगस्त की रात की गश्त के दौरान उनके सोए होने की खबर पर फिलहाल सेना कुछ नहीं बोल रही है।

विज्ञापन


सेना का कहना है कि इस मामले की चल रही कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की रिपोर्ट से पहले कुछ भी कहना उचित नहीं। रजौरी स्थित 25 डिविजन के कमांडर इस मामले की अंदरुनी जांच भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, पाक सैनिकों ने भारतीय जवानों को करीब से मारी थी गोली
सूत्रों के मुताबिक जांच इस बात की भी चल रही है कि करीब 20 पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स के जवान एलओसी पर बिछे जटिल माइंस को पार कर चार सौ मीटर भीतर कैसे घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सैनिकों ने साइलेंसर लगी बंदूकें इस्तेमाल की थी क्योंकि मारे गए जवानों को जितनी गोलियां लगी हैं। अगर वह सामान्य तरीके से चलाई गई होतीं तो रात के अंधेरे में चीता पोस्ट पर तैनात जवानों की उसकी आवाज जरूर सुनाई पड़ती।

सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पुंछ सेक्टर के चीता पोस्ट पर जवानों की बदली चल रही थी। करीब तीन महीने से उस आउट पोस्ट पर तैनात पंद्रह जवान पीछे आने वाले थे और उनकी जगह नए जवानों की तैनाती चल रही थी।

जवानों से हुई थी बड़ी चूक?
इस क्रम में एरिया डामिनेशन कार्यक्रम के तहत पुराने जवान नए आए जवानों के साथ रात को गश्त लगा रहे थे ताकि नए जवानों को स्थानीय भौगोलिक स्थित की बारीकियां समझ आ जाए।


पढ़ें, पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया करारा जवाब
सूत्रों के मुताबिक उस रात गश्त पर निकले छह जवानों में दो नए थे। सूत्रों का मानना है कि गश्त और एंबुश के तरीके इतने सटीक होते हैं कि बिना गलती के दुश्मनों का हावी होना संभव नहीं।

सूत्रों ने माना कि इनसे जरूर कोई ऐसी चूक हुई है, जिसकी वजह से यह मौत का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed