फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   how many times adani met modi, government will not tell you

मोदी से कितनी बार मिले अडानी, नहीं बताएगा PMO

Thu, 25 Jun 2015 12:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
how many times adani met modi, government will not tell you

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जानेमाने उद्योगपति गौतम अडानी से कितनी बार मुलाकात की है, प्रधानमंत्री कार्यालय ये जानकारी नहीं देगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि 7 रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास पर गौतम अडानी का आवागमन सूचना के अधिकार कानून के सेक्शन 8(1) और 11 के तहत गोपनीय रखा जा सकता है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि सरकार ये सूचना देने के लिए बाध्य नहीं है।
विज्ञापन


एक वेबसाइट के मुताबिक, अहमदाबाद के एक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय से पूछा था कि मई, 2014 के लोकसभा चुनावो के बाद से मई, 2015 के बीच में गौतम अडानी कितनी बार 7 रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास पर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी लगा चुके हैं आरोप

how many times adani met modi, government will not tell you
आरटीआई के जवाब में कहा कि गया ‌है कि प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं। जरूरी नहीं कि सभी औपचारिक रूप से ही आएं हों। कई बार प्रधानमंत्री के मेहमान ही निवेदन करते हैं कि उनकी मुलाकात को गोपनीय रखा जाए।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी की मित्रता राजनीतिक हलकों में बहस का मुद्दा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कई बार ये आरोप लगा चुके हैं कि मोदी सरकार अडानी को लाभ पहुंचाती रहती है।

मोदी पर यह भी आरोप लगता रहा है कि वे अपनी विदेश यात्राओं में अडानी को साथ लेकर जाते हैं। हालांकि अडानी ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वे प्रधानमंत्री के सा‌थ अब तक केवल चार विदेश यात्राओं में गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed