कितने करोड़ लोग करते हैं आधार कार्ड का प्रयोग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश भर में पहचान के लिए करोड़ो लोग आधार कार्ड का प्रयोग ही कर रहे हैं। भारत में अभी 92 करोड़ लोग आधार कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं।
इसकी तुलना में देश में पासपोर्ट धारकों की संख्या 5.5 करोड़, पैन कार्ड का प्रयोग करने वालों की संख्या 17 करोड़, 60 करोड़ वोटर आईडी कार्ड, 15 करोड़ राशन कार्ड और 17.3 करोड़ लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं।
आधार कार्ड की मदद से सरकार को करीब 2600 करोड़ रुपए के फर्जी दावों को पकड़ने में सुविधा हुई, इससे सरकार का करोड़ो रुपए का घाटा होने से बच गया।
आधार कार्ड की मदद से भ्रष्टाचार रोकने में बड़े स्तर पर मदद मिल रही है। यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कही है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर पहले ही सवाल उठा चुका है।
7 करोड़ खाते आधार कार्ड के आधार पर खोले गए
मनरेगा स्कीम के तहत करीब 9 करोड़ लोगों में से 3 करोड़ लोगों को आधार लिंक्ड बैंक खातों में ही मेहनताना दिया जाता है। देश भर में 87,000 बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट के जरिए 1 करोड़ लोगों को सरल तरीके से जल्द से जल्द पैसा मिल जाता है।
अगर सरकार ने आधार के प्रयोग को प्रतिबंधित किया तो करोड़ो मनरेगा श्रमिकों को पैसे पाने में दिक्कत होगी। साथ ही पेंशन सहित कई अन्य योजनाओं में पैसे का वितरण सही से नहीं हो पाएगा।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए 18 करोड़ खातों में करीब 7 करोड़ खाते आधार कार्ड के आधार पर खोले गए हैं।