फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   How I wish the girl's father had followed the traffic rules: Hema

हेमा ने कहा, दौसा हादसे के लिए सोनम के पिता दोषी

Wed, 08 Jul 2015 01:20 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
How I wish the girl's father had followed the traffic rules: Hema

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने करीब हफ्ते भर पहले दौसा में जयपुर-आगरा हाइवे पर हुए एक्सीडेंट के दौरान बच्ची सोनम की मौत पर पहली बार ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर बच्ची की मौत पर दुख तो जताया लेकिन साथ ही उन्होंने मृत बच्ची के पिता को भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, ‘मेरा दिल उस बच्ची के लिए रोता है जिसने बेवजह इस दुर्घटना में अपनी जिंदगी गंवा दी।'
विज्ञापन


अभिनेत्री का यह बयान उनके हॉस्पिटल से छूटने के कई दिन बाद आया है। इस हादसे में सोनम की मौत हो गई थी और हेमा समेत पांच लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद हेमा के ड्राइवर महेश चंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे बाद में जनामत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें हेमा का ट्वीट-





मीडिया पर बरसी हेमा

How I wish the girl's father had followed the traffic rules: Hema

ट्विटर के जरिए हेमा ने बच्ची के पिता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'काश, कि उसके पिता ट्रै‌फिक नियमों का पालन करते तो यह दुर्घटना टल सकती थी और उस बच्ची की जान बच सकती थी।’

वह यहीं नहीं रुकी उन्होंने दौसा हादसे पर मीडिया के रवैये को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'सनसनी की भूखी मीडिया और कुछ अन्य लोगों ने मुझे उस वक्त कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया जब मैं पूरी तरह से असहाय और आघात के दौर से गुजर रही थी। उनका यह रवैया मानवता के सबसे नीचले स्तर को दर्शाता। मुझे उनपर शर्म आती है, भगवान उनका भला करें।'

आपको बता दें कि 2 जुलाई को हुए इस हादसे में हेमा मालिनी को भी काफी चोटें आई थीं जिसके बाद उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पीड़ित परिवार वालों को अपने साथ अस्पताल नहीं ले जाने की वजह से हेमा की चौतरफा आलोचना भी हुई और उनके इस रवैये पर सवाल भी उठाए गए।

पढें हेमा का ट्वीट-






विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed