फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   how did delhi gangrape accused ram singh commited suicide in tihar

आखिर राम सिंह ने तिहाड़ में कैसे लगाई फांसी?

Mon, 11 Mar 2013 12:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
how did delhi gangrape accused ram singh commited suicide in tihar

दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की फांसी पर सवाल उठने लगे हैं। राम सिंह की फांसी के तरीके, मनोदशा और हालात को लेकर कई सवाल उठे हैं।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल अधिकारियों का कहना है कि 33 वर्षीय राम सिंह ने अपने कपड़ों को सेल की ग्रिल में फंसाकर फांसी लगाई। राम सिंह की निगरानी के लिए एक विशेष गार्ड की नियुक्ति की गई थी। इसके अलावा सेल में कई और कैदी भी रहते थे। हालांकि उस घटना के समय कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राम सिंह का आचरण बेहद हिंसात्मक था। उसमें आत्महत्या की प्रवृत्ति भी देखी गई थी, इसलिए उसे 'सुसाइड वाच' पर रखा गया था।

राम सिंह की हत्या की गईः पिता
वहीं राम सिंह के पिता मांगे लाल ने कहा कि उसके बेटे की हत्या की गई है। यह खुदकुशी नहीं है। हत्या के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए गए।

मांगे लाल ने जोर देकर कहा, 'पहले उसकी हत्या की गई, फिर उसे फांसी का शक्ल दिया गया। मुझे पक्का यकीन है कि किसी ने उसकी जान ली है। जब वह अपनी जख्मी हाथ घुमा नहीं सकता तो फिर आत्महत्या कैसे कर सकता है। शव का पोस्टमार्टम मेरे सामने होना चाहिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले भी तिहाड़ जेल में मारपीट होती रही है। मांगे लाल ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। हालांकि मांगे लाल ने माना कि दिल्ली गैंगरेप की घटना से वह बेहद शर्मिंदा है।

इधर टीवी चैनलों के मुताबिक राम सिंह को रात 2 बजे तक अपने सेल में देखा गया था। तीन कैदियों ने उसे टहलते हुए देखा था।

'राम सिंह को मालूम था, वह नहीं बचेगा'
इधर दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता के भाई ने कहा, 'उसे मालूम था कि वह किसी भी स्थिति में बचने वाला नहीं है, क्योंकि हमारा केस काफी मजबूत था। मुझे उसके आत्महत्या करने से कोई खास संतोष नहीं हुआ क्योंकि मैं उसको सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने का पक्षधर था। एक दरिंदे का अंत हुआ और मुझे उम्मीद है कि शेष रह गए आरोपियों को भी शीघ्र ही मृत्युदंड दिया जाएगा।'


वकील ने साजिश की आंशका जताई
राम सिंह के वकील वीके आनंद ने राम सिंह की फांसी को साजिश बताया है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

वीके आनंद ने एक निजी टीवी चैनल को बताया कि आखिर कोई कैदी तिहाड़ जेल में आत्महत्या कैसे कर सकता है? जब उसे दी जाने वाली हर चीज की जांच की जाती है तो फिर ऐसी असुरक्षा कैसे? प्रशासन को यह जांच करनी चाहिए कि उसने फांसी क्यों लगाई। कहीं उसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल नंबर-3 में सोमवार सुबह करीब पांच बजे खुद को फांसी लगा ली। इस घटना के बाद बाकी चार आरोपियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने 24 घंटे के भीतर तिहाड़ जेल प्रशासन से राम सिंह की खुदकुशी की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed