फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   how bjp became largest party of world

BJP का फर्जीवाड़ा, ऐसे बनी सबसे बड़ी पार्टी

Wed, 01 Apr 2015 10:16 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
how bjp became largest party of world

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। शनिवार को 8.80 करोड़ सदस्यों के साथ उसने अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी का ऑफ चाइना को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं का दावा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में 8.67 करोड़ सदस्य हैं, जबकि उनकी पार्टी उससे 12 लाख ज्यादा। हालांकि एक विशेष नंबर पर मिस्ड कॉल देने वालों को सदस्य मान रही भाजपा के दावे पर सवाल उठना शुरु हो गया है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा ने मात्र मिस्ड कॉल देने के कारण उसके नेताओं को अपनी सदस्यता दे डाली है।
विज्ञापन


पढ़िए एक पत्रकार की व्यथा-कथा, जिसे भाजपा ने महज एक मिस्ड कॉल देने भर से अपना सदस्य बना लिया। उस पत्रकार ने सदस्यता लेने से मना किया, लेकिन पार्टी ने उसके एसएमएस को अनदेखा कर दिया। उसे जबरिया सदस्य बनाकर भाजपा सदस्यता अभियान का एक विशेष नंबर थमा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित अभय मोहन झा की व्यथा कथा अगली स्लाइडों में-

अंजान नंबर से आया फोन और...

how bjp became largest party of world

रविवार को जब भाजपा ने 8.80 करोड़ सदस्यों के दावे के साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को दूसरे स्‍थान पर धकेलने का दावा किया, उस समय उसने मुझे एक झूठी और बिना सूरत की पहचान दी, जो एक नंबर 1087369859 था। एक ऐसी सदस्यता, जिसे ना मैंने मांगी, ना ही मेरी इच्छा थी, मुझे एकाएक दे दी गई।

मुझे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के जाल में फंसा कर शिकार कर लिया गया।

मैं अपने घर में वर्ल्डकप में फाइनल में न्‍यूजीलैंड के बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ क्रीज पर संघर्ष करते देख रहा था। उसी समय मुझे एक अंजान नंबर से फोन आया। दूसरी ओर से आ रही आवाज टूट रही थी।

पत्रकार होने के नाते मैंने उस नंबर पर फोन किया ताकि दूसरी ओर की बात सुनी जा सके।

...भाजपा में आपका स्वागत है

how bjp became largest party of world

फोन किसी दोस्त, संबंधी या किसी सहयोगी पत्रकार का हो सकता था या ये भी हो सकता था कि कोई सूत्र कोई जानकारी देना चाह रहा हो। मैंने दो बार कोशिश की लेकिन फोन लग नहीं पाया। मैंने तीसरी बार कोशिश करता, उससे पहले एक एसएमएस आया। वह एक 'दूसरा' था, जिसने मुझे क्लीन बोल्ड कर दिया।

मैसेज में लिखा था-भाजपा में आपका स्वागत है। क्रमांक 1087369859, अपना नाम, पता, पिनकोड (संभव हो तो इमेल और वोटर आईडी) 09242492424 पर भेजकर सदस्यता पूर्ण करें।

ऐसा धोखाधड़ी, मैंने तुरंत ही अपना जवाब वापस भेजा, 'नहीं, धन्यवाद। मैं सदस्य नहीं बन सकता।'

हालांकि भाजपा अपने शिकार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। उसने अपने जाल को थोड़ा और फैलाया और एक और स्वचालित मैसेज आया- सूचनाएं देने के ‌लिए शुक्रिया। कृपया अपने परिवार के सदस्यों, संबंधियों और मित्रों को भी भाजपा का सदस्य बनने के लिए 18002662020 पर मिस्ड कॉल देने के लिए कहें। चलों चलें मोदी के साथ'।

आधी रात को आया मोदी का फोन

how bjp became largest party of world

मुझे बहुत ही क्रोध आया कि पत्रकार के रूप में मेरी निष्पक्षता के सा‌‌थ समझौता करने की कोशिश जा रही है। मैंने उस जाल से बाहर आने का राश्ता तलाशना शुरु किया। मैंने दूसरों को फोन लगाया, इस आशंका में कि शायद किसी और को भी बीजेपी का सदस्य बनाया गया हो।

एक समाचारपत्र में काम करने वाले एक मित्र ने बताया, 'मंटू चायवाला मेरे सेलफोन में कुछ कर रहा था, उसी समय मैसेज आया कि भाजपा में आपका स्वागत है।' सुशील कुमार नाम के एक व्यापारी ने भी लगभग ऐसी ही कहानी सुनाई।

मेरी पास कोई जानकारी नहीं थी। शायद संख्या बढ़ाने के लिए भाजपा ने मुझे भी अपना सदस्य बना लिया हो, मैंने आशंका जताई और पार्टी नेताओं से बातचीत शुरु की। आधी रात को भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मेर कॉल के जवाब में वापस कॉल किया। मोदी ने वादा किया कि वे सदस्यता अ‌‌भियान से मेरा नाम हटाने का प्रयास करेंगे।

मामले में क्या बोली भाजपा

how bjp became largest party of world

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा सचिव श्रीकांत वर्मा से जब इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल सदस्यता अभियान आरंभिक स्तर पर है, 30 अप्रैल तक ये चलेगा। अगले चरण में सदस्यों की पुष्टि की जाएगी, और सभी से संपर्क किया जाएगा।

तीसरे चरण में, जो सदस्य नहीं रहना चाहते हैं या जो योग्य नहीं हैं, उनके नामों को हटाया जाएगा। उसके बाद सक्रिय सदस्यों के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का सदस्यता अभियान पूरी तरह से पारदशी है।

वहीं, सोमवार को भाजपा ने अभय मोहन झा को बताया कि उनका नाम हटा दिया गया है। और जिन-जिन ने मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता पाई है, उनका वेरिफिकेशन किया जएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed