फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   house burn of the accused of murder

जिला पंचायत सदस्य की हत्या, आरोपी का घर फूंका

Sun, 10 Jan 2016 06:02 AM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 06:02 AM IST
विज्ञापन
house burn of the accused of murder

जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद कुरावली में जमकर उपद्रव हुआ। समर्थकों ने आरोपी के घर के अलावा आधा दर्जन से अधिक दुकानों में आग लगा दी। दमकल को भी फूंक दिया। दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग की गई।

विज्ञापन


जवाब में पुलिस और पीएसी के फायरिंग और लाठीचार्ज किया। कड़ी मशक्कत के बाद हालात काबू में आए। इस दौरान लगभग चार घंटे तक जीटी रोड पर उपद्रवियों का कब्जा रहा। घटना से कस्बे के लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन


विकासखंड कुरावली के वार्ड संख्या 13 से रविंद्र शाक्य उर्फ भोले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। बताया गया है कि शनिवार सुबह उनका घर के सामने रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य सेवा कुमारी के पति डाक्टर गंगा प्रसाद शाक्य से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। शाम लगभग साढ़े चार बजे गंगा प्रसाद के पुत्र सविकांत ने घर के सामने सब्जी खरीद रहे भोले को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। दो गोली लगने पर भोले वहीं गिर पड़ा। इसके बाद सविकांत भाग गया।

लाठीचार्ज और फायरिंग की

house burn of the accused of murder

घटना की जानकारी होने पर भोले के समर्थक उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर, भोले के समर्थकों ने सविकांत के घर पर धावा बोल दिया।

घर में तोड़फोड़ और आगजनी की। सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ कुरावली बीपी सिंह ने सविकांत के परिवारीजनों को भीड़ से बचाया। कुछ देर बाद जीटी रोड पर लगभग एक किलोमीटर के दायरे में भीड़ ने दुकानों, ठेलों आदि में आग लगानी शुरू कर दी।

आगजनी की सूचना पर पहुंची दमकल को भी आग लगा दी गई। पुलिसकर्मियों पर पथराव और फायरिंग की गई, जिससे आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी घटना स्थल पर पहुंची। लाठीचार्ज और फायरिंग की।

करीब एक घंटे बाद हालात काबू में आए। खबर लिखे जाने तक जिले के सभी बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। वहीं फोर्स तलाशी अभियान चला रही थी। रात को पुलिस ने हत्यारोपी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed