फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hotel owner rape with minor girl.

गरीब बच्चियों से दुराचार, संचालक गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 13 Nov 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
hotel owner rape with minor girl.

जयपुर में होस्टल संचालक द्वारा गरीब बच्चियों से दुराचार करने का सनसनीखेज मामला समाने आया है। बच्चियों की शिकायत पर पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन


अदालत ने उसे पुलिस रिमाण्ड पर भेजा तथा उसकी पत्नी को न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए। इधर, पुलिस ने बिना पंजीकरण के चल रहे होस्टलों की जांच-पड़ताल तेज कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जयपुर के तारा नगर में जॉनसन व उसकी पत्नी गरीब बच्चियों के लिए मर्सी होम नाम से होस्टल चला रहे थे। सात व ग्यारह वर्षीय दो बच्चियों ने बुधवार को आपबीती स्कूल शिक्षिकाओं को बताई थी, जिससे मामला झोटवाड़ा थाने में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने के बाद भी संचालक की पत्नी ने बच्चियों को धमकाया और मामला छिपाया। होस्टल में 19 बालिकाएं रहती हैं, पास के सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। इनमें से दो बच्चियों से वह दो वर्षों से दुराचार कर रहा था। होस्टल की सभी बच्चियों अब समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में भिजवाया गया है।


पुलिस के अनुसार यह छात्रावास अवैध रूप से संचालित है। छात्रावास जेजे एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होने चाहिए। बच्चों को छात्रावास में प्रवेश के लिए बाल कल्याण समिति का आदेश जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed