{"_id":"c9f33620-a120-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"hot-tea-poured-on-class-5-student-for-being-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल न आने की ऐसी सजा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्कूल न आने की ऐसी सजा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
कोलकाता/एजेंसी
Updated Tue, 09 Apr 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी कक्षा के एक छात्र के अनुपस्थित रहने पर कोलकाता के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के टीचर ने क्रूरता की सीमा पार कर दी।
विज्ञापन
सोमवार को स्कूल जाते ही टीचर के कहने पर स्वीपर ने नौ वर्षीय छात्र के ऊपर गरम चाय डाल दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
छात्र के अभिभावकों ने बताया कि सोमवार को बच्चा जब स्कूल से लौटा तो उसके चेहरे का दाहिना हिस्सा और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलसे हुए थे।
उन्होंने बताया कि गरम चाय डालने के बाद बच्चे को स्कूल प्रशासन एक सरकारी अस्पताल ले गया, लेकिन उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई।
इस घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क साधने पर स्कूल प्रिंसिपल बयान देने के लिए उपलब्ध नहीं थे।
उधर, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। उसने स्कूल प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी मांगी है। साथ ही स्पष्ट करने को कहा है कि यह दुर्घटना मात्र है अथवा बच्चे के ऊपर जानबूझ कर चाय उड़ेली गई।
इस बीच, बच्चे के अभिभावकों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन कर स्वीपर और टीचर को निलंबित करने की मांग की है।