फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hospitals and colleges get a cylinder in 1 thousand rs

अस्पतालों और कॉलेजों को हजार रुपये में एक सिलेंडर

Sat, 29 Sep 2012 01:24 AM IST
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय Updated Sat, 29 Sep 2012 01:24 AM IST
विज्ञापन
hospitals and colleges get a cylinder in 1 thousand rs
अस्पताल, कॉलेज, सेना, जेल, एनजीओ और धार्मिक संस्थाओं समेत विशेष वर्ग में आने वाली सभी संस्थाओं को अब घरेलू सब्सिडाइज्ड दर पर एलपीजी सिलेंडर मुहैया नहीं होंगे। इन संस्थाओं को सरकार की ओर से घरेलू ग्राहकों को मिलने वाली रियायतों का लाभ भी नहीं मिल सकेगा, बल्कि उन्हें 14.2 किलो वाले प्रत्येक सिलेंडर के लिए इससे कहीं ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन


इन संस्थाओं को 399 रुपये के एलपीजी सिलेंडर के लिए नए नॉन डोमेस्टिक रेट पर 990 रुपये से अधिक का भुगतान करना होगा। इसी तरह यूपी में घरेलू सब्सिडी प्राप्त सिलेंडर की कीमत 403.50 रुपये है, जबकि विशिष्ट वर्ग के लिए इसकी कीमत 1001 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है। यानी उन्हें पुरानी कीमत से 597 रुपये प्रति सिलेंडर अधिक चुकाने होंगे।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय ने विशेष नई दर पर इन्हें सिलेंडर मुहैया कराने का निर्देश तेल कंपनियों को जारी कर दिया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इंडियन ऑयल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तेल कंपनियां अब चार श्रेणियों के लिए एलपीजी की दरें तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह श्रेणियां घरेलू सब्सिडाइज्ड, घरेलू नॉन सब्सिडाइज्ड, विशेष श्रेणी के लिए नॉन डॉमेस्टिक प्राइस और व्यवसायिक उपयोग के लिए कमर्शियल प्राइस हैं। इसलिए इन संस्थाओं को अब घरेलू ग्राहकों के बराबर कीमतों में छूट नहीं मिलेगी। हालांकि उन्हें हर महीने सीमित संख्या में सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। मगर उन्हें प्रत्येक सिलेंडर के लिए समान कीमत चुकानी होगी।


सरकार के इस निर्णय से निजी क्षेत्र की संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं समेत तमाम विशिष्ट वर्ग की रसोई का खर्च अब तेजी से बढ़ेगा। माना जा रहा है कि सरकारी संस्थाओं में भले ही इसकी भरपाई के लिए कोई प्रावधान हो जाए, लेकिन निजी क्षेत्र की संस्थाओं को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। गौरतलब है कि दिल्ली में कुल घरेलू एलपीजी सिलेंडर का करीब दस फीसदी तक स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों, सेना, जेल, धार्मिक संस्थाओं, मिड डे मील, एनजीओ आदि में उपयोग किया जाता है। जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसी संस्थाएं करीब 5 फीसदी घरेलू गैस का इस्तेमाल करती हैं।

दिल्ली में प्रत्येक घरेलू सब्सिडीयुक्त सिलेंडर की दर --- 399 रुपये
गैर सब्सिडीयुक्त दर --- 749 रुपये
विशेष श्रेणी के लिए नॉन डोमेस्टिक दर --- 990 रुपये से अधिक
कमर्शियल सिलेंडर दर --- 1334 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed