{"_id":"3f908fb6-bec9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"hong-kong-minister-says-less-drink-help-women-to-aviod-being-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी ने बताया औरतों को 'रेप से बचने का नुस्खा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मंत्री जी ने बताया औरतों को 'रेप से बचने का नुस्खा'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 17 May 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में बलात्कार और महिलाओं की मर्यादा संबंधी बेतुके बयान आते ही रहते हैं। लेकिन अब हांगकांग के एक माननीय मंत्री जी ने औरतों को रेप से बचने की अनोखी सलाह दे डाली है।
विज्ञापन
हांगकांग के सुरक्षा मंत्री का कहना है कि औरतों को अगर रेप से बचना है तो उन्हें हद से ज्यादा पीने से बचना चाहिए।
हांगकांग में सेक्रेटरी फॉर सिक्योरिटी लाइ तुंग वोक ने कहा कि अगर औरतें चाहते हैं कि उनका रेप न हो तो वो इतना न पिएं कि होश में न रहें।
वोक ने ये बयान तब दिया जब वो देश में रेप के आंक़ड़ों में 60 फीसदी के इजाफे का आंकड़ा पेश कर रहे थे।
वोक यहीं तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि रेप के सभी मामले उन लोगों के बीच होते हैं जो पहले से परिचित होते हैं। वे दोस्त हो सकते हैं या फिर कुछ घंटों पहले मिले दो व्यक्ति।
विज्ञापन
वोक ने कहा कि वो सभी युवा महिलाओं से अपील करते हैं कि अगर रेप से बचना चाहती हैं तो कम से कम पिएं।
वोक के बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। महिला अधिकार संगठनों ने वोक को ऐसे बयान देने की बजाय आरोपियों को पकड़ने पर ध्यान लगाने को कहा है।
ट्विटर और फेसबुक पर भी वोक के बयान को लेकर बहस जारी है। एक तरफ वोक के विरोध में कमेंट आ रहे हैं तो दूसरी तरफ वोक का समर्थन करने वालो की भी कमी नहीं है।
विज्ञापन