{"_id":"1792bc40-21a9-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"homeopathy-ayurveda-and-unani-seats-will-be-filled-through-neet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट से भरी जाएंगी यूनानी, आयुर्वेद की सीटें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीट से भरी जाएंगी यूनानी, आयुर्वेद की सीटें
कानपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Oct 2012 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस, बीडीएस की तरह ही होम्योपैथिक, आयुर्वेद, यूनानी की सीटें भी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से भरी जाएंगी। इसका फैसला हो गया है। जनवरी 2013 से ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे। जल्द ही फार्म शुल्क निर्धारित होगा।
विज्ञापन
देश के सभी मेडिकल कॉलेजों की सीटें कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से भरी जाएंगी। इसे लेकर नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2013 का आयोजन किया जा रहा है। यह टेस्ट सीबीएसई करा रहा है। नीट से एमबीबीएस, बीडीएस की सीटें भरने का फैसला पहले ही हो गया था। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई), डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया का नान आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिल चुका है। अब होम्योपैथिक, यूनानी, आयुर्वेद की सीटें भरे जाने का निर्णय भी हो गया है।
विज्ञापन
सीबीएसई के चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी ने बताया कि इस बार एक ही प्रवेश परीक्षा होगी, जिससे मेडिकल की सभी सीटें भरी जाएंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जनवरी 2013 से फार्म बिक्री, ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो कि फरवरी अंत तक चलेगी। अप्रैल में एंट्रेंस टेस्ट कराकर रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। जुलाई से पहले काउंसिलिंग कराकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन