फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Home secretary LC Goyal take retirement.

मोदी की 'इच्छा' से गृह सचिव का 'स्वेच्छा' से रिटायरमेंट

Mon, 31 Aug 2015 09:12 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
Home secretary LC Goyal take retirement.

केंद्रीय गृह सचिव एलसी गोयल ने रिटायरमेंट ले लिया है। उनकी रिटायरमेंट के बाद अब वित्त सचिव राजीव महर्षि नए गृह सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


एलसी गोयल के अचानक रिटायरमेंट लेने के पीछे जो वजहें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक सरकार और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके काम-काज से खुश नहीं थी। जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन नहीं करने की वजह से उन पर पद छोड़ने का दबाव लगातार बन रहा था। इसी के चलते उन्होंने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही स्वेच्छा से रिटायरमेंट ले ली।
विज्ञापन


मिल रही जानकारी के मुताबिक नगा समझौते के दौरान जिस तरह से एलसी गोयल को काम करना चाहिए था उन्होंने वैसा नहीं किया। इसी के बाद से उनके ऊपर रिटायरमेंट का दबाव बढ़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव महर्षि नए गृह सचिव

Home secretary LC Goyal take retirement.

दूसरी ओर गृह सचिव एलसी गोयल के रिटायरमेंट लेने के बाद अब ये जिम्मेदारी वित्त सचिव राजीव महर्षि को सौंपी गई है। वित्त सचिव राजीव महर्षि कुछ घंटे बाद ही इस पद से रिटायर होने वाले थे।

लेकिन जैसे ही एलसी गोयल ने अचानक रिटायरमेंट ली सरकार ने राजीव महर्षि को नया गृह सचिव बना दिया। इसके साथ ही उनका कार्यकाल भी दो साल के लिए बढ़ा दिया है।

राजीव महर्षि मोदी सरकार के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में अब वो नए गृह सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी ओर खबर आ रही है कि राजीव महर्षि को गृह सचिव बनाए जाने से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुश नहीं हैं। उनसे जब इस मामले में पूछा गया तो कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed