फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   home secretary anil goswami terminate on his post

गोस्वामी के इस्तीफे के बाद एलसी गोयल बने नए गृह सचिव

Thu, 05 Feb 2015 01:01 AM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
home secretary anil goswami terminate on his post

केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने चिटफंड घोटाले में पूर्व मंत्री मतंग सिंह की गिरफ्तारी में अड़ंगे डालने के आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया है। सरकार ने अपनी ओर से आरोप की पुष्टि करने के बाद गोस्वामी को पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। पिछले महीने 60 साल के हो चुके गोस्वामी का कार्यकाल 30 जून तक था।

विज्ञापन


जिन सूत्रों ने गोस्वामी को हटाने की खबर दी थी उन्होंने बाद में बताया कि गोस्वामी को सम्मान के साथ हटाने के लिए उनसे इस्तीफा मांगा गया। गोस्वामी 1978 बैच के जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अफसर थे और उन्हें यूपीए के कार्यकाल में गृह सचिव बनाया गया था।
विज्ञापन


गोस्वामी पर चिटफंड घोटाले में पूर्व मंत्री मतंग सिंह की गिरफ्तारी में अड़चन डालने का आरोप था। गोस्वामी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने यह कुबूल किया था कि जब सीबीआई की टीम मतंग को गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत की थी। गृहमंत्री ने इस मामले की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को दी थी। इस सूचना के मिलते ही पीएमओ ने बुधवार को उनको हटाने के फैसले पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि गोस्वामी ने कई दलीलें दे कर नाराज राजनाथ सिंह से कुछ समय मांगा था ताकि उन्हें सरकार के शीर्ष पद से इज्जत के साथ जाने का मौका मिले। लेकिन सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा की ओर से राजनाथ को दी गई जानकारी ने गोस्वामी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी।

पूर्व मंत्री मतंग सिंह से है नजदीकी संबंध

home secretary anil goswami terminate on his post

सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तारी के समय मतंग और गोस्वामी की हुई बातचीत टेप की जा चुकी थी। इस पर गोस्वामी की दलील थी कि मतंग ने अपने फोन से उन्हें फोन मिलाया था और अधिकारी से बातचीत करने को कहा था। दरअसल शारदा चिटफंड मामले में जांच के सिलसिले में कई दिनों से मतंग के फोन को टेप किया जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक गोस्वामी और सीबीआई अधिकारी के बीच हुई बातचीत के मजमून ने दोनों से बीच के अंतरंग संबंधों का पोल खोल दी। इससे पहले पीएमओ ने भी सीबीआई की रिपोर्ट मंगवा ली थी।

बुधवार सुबह राजनाथ ने गोस्वामी को अपने कमरे में बुलाकर करीब आधे घंटे बातचीत की। इसके बाद राजनाथ ने सीबीआई निदेशक को तलब किया और उनसे भी करीब आधे घंटे तक बातचीत की।

बंद कमरे में हुई इस बातचीत के बाद गोस्वामी और सिन्हा ने अलग से करीब घंटे भर गुफ्तगू की। सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के कई अफसरशाहों के साथ साझा बिजनेस हैं। खासतौर पर चिटफंड मामले में मतंग अपने संबंधों का खूब फायदा उठाया करते थे।

एल सी गोयल नए गृह सचिव

ग्रामीण विकास सचिव एल सी गोयल को नया गृह सचिव बनाया गया है। गोयल 1979 बैच के केरल कैडर के आईएएस अफसर हैं। कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें दो साल के लिए केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया। पहले पेट्रोलियम सचिव सौरभ चंद्रा के नाम की भी चर्चा चल रही थी। चंद्रा 1978 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अफसर हैं।

आखिरकार गोयल के नाम को मंजूरी दी गई।  फिर देर रात गोयल के नाम की घोषणा की गई। चिटफंड घोटाले में मतंग सिंह की गिरफ्तारी में अड़ंगा डालने के आरोप में अनिल गोस्वामी की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद गोयल को नया गृह सचिव बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed