फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Importance of Aadhar Card

आधार कार्ड सुरक्षित रखिए, ये हैं फायदे

Mon, 27 Oct 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Oct 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
Importance of Aadhar Card

केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के गृह मंत्रालय ने आधार कार्ड को लेकर अपने पुराने रुख से पलटी मार ली है। आधार को पते के रूप में मान्यता देने पर आपत्ति जताने वाले गृह मंत्रालय ने अब इसकी अहमियत को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


उसने साफ किया है कि आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति के लिए सार्वभौमिक पहचान का काम करेगा। मंत्रालय ने इसी संदर्भ में सभी राज्य सरकारों को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि आधार कार्ड से कभी भी, कहीं भी किसी भी तरह से इसके लाभार्थियों को इसके प्रमाणन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


हालांकि यूपीए सरकार के दौरान गृहमंत्री रहे पी. चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे ने भारतीय विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडीएआई) के आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाए थे। उस दौरान मंत्रालय ने लोगों की ओर से कार्ड बनाने के लिए पहचान और पते की जानकारी के लिए पेश किए गए दस्तावेजों पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ ने दिखाई हरी झंडी

Importance of Aadhar Card

अब इसके ठीक उलट राजनाथ सिंह की ओर से आधार को हरी झंडी प्रदान कर दी गई है।

अब मंत्रालय ने गिनाए फायदे
आधार कार्ड को लेकर पहले ऐतराज जताने वाले गृहमंत्रालय ने अब इसके कई फायदे गिनाए हैं। मंत्रालय का कहना है कि आधार कार्ड वंचित और जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग जैसी सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद करता है। आधार व्यक्ति के भौगोलिक और बायोमैट्रिक सूचना पर आधारित है, इससे धोखाधड़ी और फर्जी गतिविधियों को खत्म करने में मदद मिलेगी।

इसका उपयोग पहचान साबित करने के लिए आसानी से किया जा सकता है। यहां तक इसका उपयोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग, पासपोर्ट के लिए आवेदन करने और कई ऐसे स्थानों पर जहां पहचान का प्रमाण आवश्यक होता है, किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed