फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Home ministry probe on aap account

कोर्ट के आदेश पर 'आप' के खातों की जांच

Fri, 27 Dec 2013 10:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Dec 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
Home ministry probe on aap account

केंद्रीय गृह मंत्रालय जल्द ही दिल्ली में सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी (आप) के खातों (बुक ऑफ एकाउंट) की जांच करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि आप ने चुनाव के लिए विदेश से हासिल हुई कथित गैरकानूनी रकम को छिपाया है।

गृह मंत्रालय ने पिछले महीने हाईकोर्ट के निर्देश पर आप से कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। गृह मंत्रालय के मुताबिक आप से विदेशी सहायता विनियमावली कानून संबंधी जवाब मांगे गए थे। लेकिन आप की ओर से दिया गया जवाब संतोषप्रद नहीं है।

लिहाजा मंत्रालय खाते की जांच कर उसकी जानकारी अदालत को देगा। उधर आप ने कहा है कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार है। आप के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि अगर गलती साबित हो जाती है तो पार्टी दोगुनी सजा भुगतने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


यादव के मुताबिक आप ने चुनाव के लिए देश और विदेश में रहने वाले 63000 भारतीय नागरिकों से 19 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे। इनकी ओर से दी गई रकम 10 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने सभी का रिकार्ड साफ सुथरे तरीके से रखा है। लिहाजा शक की कहीं भी कोई गुंजाइश नहीं है। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आप को मिल रहे चंदे पर सवाल खड़ा किया था।

इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई जिसमें विदेशी फंडिंग को लेकर आप पर आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed