{"_id":"187b428a-84e1-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"home-ministry-official-questioned-in-rajasthan-spy-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी मामले में घिरा गृहमंत्रालय का अफसर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जासूसी मामले में घिरा गृहमंत्रालय का अफसर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 04 Mar 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पोकरण जासूसी मामले में गृहमंत्रालय के एक सेक्शन अफसर से पुलिस और अन्य एजेंसियों ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यह अधिकारी गृहमंत्रालय के विदेश विभाग में कार्यरत है।
अधिकारी से पिछले महीने पोकरण से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले सुमेर खान से उसके संबंधों के बारे में पूछताछ की गई।
आईएसआई एजेंट के कॉल डाटा रिकॉर्ड में अधिकारी का नाम सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी पर कुछ लोगों के वीजा विस्तार में मदद करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
सुमेर को पिछले महीने पोकरण में हुए वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास की जानकारी और फोटो आईएसआई को भेजते गिरफ्तार किया गया था।
वह जैसलमेर जिले में स्थित वायुसेना की फील्ड फायरिंग रेंज चांधन, लाठी एवं पोखरण में चल रही गतिविधियों के बारे में पाक हैंडलिंग ऑफिसर (पीआईओ) को अलग-अलग मोबाइल नंबर से कोड भाषा में सैनिक गतिविधियों की सूचनाएं देता था। विशेष टीम को खान से प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसके घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व साक्ष्य मिले थे।
विज्ञापन