फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Home ministry is against removal of death penalty

मृत्युदंड खत्म करने के खिलाफ गृह मंत्रालय

Mon, 05 Oct 2015 12:10 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Home ministry is against removal of death penalty

गृह मंत्रालय की ओर से विधि आयोग की मृत्युदंड को खत्म करने की सिफारिश को खारिज करने की संभावना है। मंत्रालय का मानना है कि आतंकवाद के खतरे को देखते हुए अभी इसे पूरी तरह से समाप्त करने का उपयुक्त समय नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विधि आयोग की सौंपी गई रिपोर्ट जिसमें आतंकवाद संबंधी मामलों को छोड़कर मृत्युदंड को खत्म करने की सिफारिश की गई थी, पर विस्तृत चर्चा की थी।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के साथ ही कानून मंत्रालय में चर्चा जारी है और इस मामले में अंतिम निर्णय इस सप्ताह लिया जा सकता है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि मृत्युदंड को खत्म करने की सिफारिश को खारिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्युदंड से अपराध निवारण ‌का लक्ष्य पूरा नहीं होता

Home ministry is against removal of death penalty

अपनी रिपोर्ट में विधि आयोग ने आतंकवाद से संबंधित मामलों को छोड़कर बहुमत के साथ तीव्रता से मृत्युदंड को खत्म करने की सिफारिश की थी।

आयोग ने कहा था कि मृत्युदंड से अपराध निवारण के लिए कोई दंडात्मक लक्ष्य प्राप्त नहीं होता। नौ सदस्यों वाली समिति की ओर से यह सिफारिश सर्वसम्मति से नहीं की गई थी।

समिति के एक पूर्ण कालिक सदस्य जस्टिस (रिटायर) उषा मेहरा और सरकार के दो प्रतिनिधि, पदेन सदस्य पीके मल्होत्रा (विधि सचिव) और संजय सिंह (विधान सचिव) ने सिफारिश से असहमति व्यक्त करते हुए मृत्युदंड की सजा के समर्थन में थे।

इस रिपोर्ट की एक प्रति सुप्रीम कोर्ट को भी सौंपी गई थी। आयोग ने कहा था कि निकट भविष्य में इस पर चर्चा की आवश्यकता है कि कैसे जल्द से जल्द मृत्युदंड की सजा को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed