फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Home ministry asks governor Ram Naresh Yadav to quit after the fir against him.

व्यापमं घोटाले में फंसे राज्यपाल का इस्तीफा

Wed, 25 Feb 2015 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Feb 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
Home ministry asks governor Ram Naresh Yadav to quit after the fir against him.

व्यापम घोटाले की आंच खुद पर आने के बाद मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपना इस्तीफा भेज दिया है। गौरतलब है कि व्यापम घोटाला मध्यप्रदेश की राजनीति में काफी गर्मागर्मी ला चुका है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि सूबे के राज्यपाल गृहमंत्रालय द्वारा इस्तीफा सौंपने के आदेश के बाद से ही काफी दबाव में थे। इससे पहले मंगलवार को घोटाले की जांच कर रही राज्य की एसटीएफ राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी वर्तमान राज्यपाल पर एफआईआर दर्ज हुई हो। यादव पर एसआईटी ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हो चुकी है एफआईआर

Home ministry asks governor Ram Naresh Yadav to quit after the fir against him.

मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल व्यापमं घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने मंगलवार को राज्यपाल राम नरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इस बात को एसआईटी के प्रमुख जस्टिस चंद्रेश भूषण ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था।

सोमवार एसआईटी और एसटीएफ की संयुक्त बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि राज्यपाल सहित किसी भी विशिष्ट व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कोई बाधा नहीं है।

बता दें कि हाईकोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद एसआईटी प्रमुख ने दोनों जांच एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इसमें आगे के एक्शन प्लान पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed